आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में कि खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं और क्या कोई ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने ये कारनामा दो बार किया है?

Advertisement

1. डिआंड्रा डॉटिन

Advertisement

इस सूची में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज की विस्फोटक बल्लेबाज़ डिआंड्रा डॉटिन का आता है। उन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए थे। उनकी इस पारी ने महिला टी-20 क्रिकेट को एक नई पहचान दी थी। खास बात ये रही कि उन्होंने अपना शतक केवल 38 गेंदों में पूरा किया था, जो लंबे समय तक रिकॉर्ड बना रहा।

2. मेग लैनिंग

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग ने 2014 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 126 रन की शानदार पारी खेली। ये आज भी महिला टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

3. हरमनप्रीत कौर

Advertisement

भारत की स्टार कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन बनाकर इस खास क्लब में जगह बनाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने भारतीय फैंस को काफी रोमांचित किया था और अब फैंस को उम्मीद है कि वो कुछ ऐसा ही कारनामा आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भी करेंगी।

4. हीदर नाइट

साल 2020 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की हीदर नाइट ने थाईलैंड के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए और वो इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली चौथी खिलाड़ी बन गईं।

Advertisement

5. लिजेल ली

साउथ अफ्रीका की लिजेल ली ने साल 2020 में खेले गए टूर्नामेंट में थाईलैंड के खिलाफ 101 रन की शानदार पारी खेली और इस खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

6. मुनीबा अली

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

2023 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की मुनीबा अली ने आयरलैंड के खिलाफ 102 रन बनाकर इतिहास रच दिया। वो महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली पाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं। ऐसे में अब तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में केवल छह शतक ही लगे हैं। ये आंकड़ा दिखाता है कि इस टूर्नामेंट में शतक बनाना कितना मुश्किल और खास काम है।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार