आईपीएल (IPL 2026) में इस बार डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को कोई भी प्लेऑफ मुकाबला नहीं मिला है। इसी बीच अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि आखिर क्यों अहमदाबाद को फाइनल की मेजबानी दी गई। 

Advertisement

IPL 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों के वेन्यू को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासकर इस बात ने फैंस को हैरान किया कि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक भी प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी नहीं मिली।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार प्लेऑफ मुकाबलों के लिए धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद को चुना है, जबकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है।आमतौर पर IPL में डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होम ग्राउंड को कम से कम एक प्लेऑफ मुकाबला जरूर मिलता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि RCB को भी यह फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह बताई है। 

उन्होंने गुरुवार (7 मई) को मीडिया से बातचीत में कहा कि नियमों के मुताबिक, सभी स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को कुल क्षमता के केवल 15% टिकट कॉम्प्लीमेंट्री मिलते हैं। लेकिन उन्हें अलग-अलग स्रोतों से जानकारी मिली कि कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) इससे कहीं ज़्यादा टिकट ले रहा है। उन्होंने 1 मई को KSCA ईमेल करके इस बारे में जानकारी माँगी और साफ कर दिया कि वे 15% से ज़्यादा टिकट नहीं ले सकते और बाकी सभी टिकट आम जनता के लिए ऑनलाइन बेचे जाएँगे, जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है। 

उनका कहना है कि KSCA 2 मई को ईमेल का जवाब देते हुए 15% से ऊपर 10,000 टिकटों की और माँग कर रहा था, जिसमें विधायकों, विधान पार्षदों और सरकार के लिए टिकट शामिल थे। BCCI इन माँगों को मानने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि इससे बहुत कम टिकट आम जनता के लिए बचते।

Also Read: LIVE Cricket Score

यही वजह रही कि BCCI ने आखिरकार नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल के लिए चुना, जहां दर्शकों की क्षमता काफी ज्यादा है और टिकट वितरण भी बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार