WI-W vs NZ-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार, 13 जून को द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां शारजाह के मैदान पर न्यूजीलैंड ने 128 रन डिफेंड करके वेस्टइंडीज को 8 रनों से मात दी। इस मुकाबले में जॉर्जिया प्लिमर ने 31 गेंदों पर 33 रन ठोके थे और ईडन कार्सन ने 4 ओवर में 29 रन देकर वेस्टइंडीज के 3 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

WI-W vs NZ-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 13 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन

The Rose Bowl, Southampton Pitch Report

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मुकाबला साउथेम्टन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 18 में से 13 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 रन रहा है।

Advertisement

WI-W vs NZ-W T20 Head To Head Record

कुल - 24
वेस्टइंडीज महिला - 05
न्यूजीलैंड महिला - 16
टाई - 02
बेनतीजा - 01

WI-W vs NZ-W T20 : Where to Watch?

Advertisement

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

WI-W vs NZ-W T20: Player to Watch Out For

वेस्टइंडीज की टीम से हेली मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो अमेलिया केर और सोफी डिवाइन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

Advertisement

West Indies Women vs New Zealand Women 1st T20 Probable Playing XI

West Indies Women T20 Probable Playing XI: हेली मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), जानिलिया ग्लासगो, ज़ैदा जेम्स, आलिया एलेने, जाहजारा क्लैक्सटन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामह्रैक।

New Zealand Women T20 Probable Playing XI: जॉर्जिया प्लिमर, सुज़ी बेट्स, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे/ मैडी ग्रीन, फ्लोरा डेवोनशायर, जेस केर, नैन्सी पटेल, लेया ताहुहु, रोज़मेरी मेयर/ब्री इलिंग।

Advertisement

West Indies Women vs New Zealand Women Today's Match Prediction

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

WI-W vs NZ-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, WI-W vs NZ-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, West Indies Women vs New Zealand  Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार