साउथम्पटन/नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.) । भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अनियमित स्पिनर मोईन अली की गेंद पर खराब शाट खेलकर आऊट होने के अपने तरीके पर निराशा जताई है। रहाणे ने कहा कि मुझे इससे सबक लेकर दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।
Advertisement
उन्होने कहा कि मैं जिस तरीके से आउट हुआ, उससे काफी निराश था। मैं उस समय एकाग्रता के साथ खेल रहा था। मुझे लगा कि यह ढीली गेंद है और मैने उसे खेल दिया लेकिन शाट खराब था।
Advertisement
रहाणे ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि एमएस धोनी और शमी अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। यदि हम आज सुबह के सत्र में अच्छी बल्लेबाजी कर सके तो कुछ भी हो सकता है। यह मैच रोमांचक हो सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द