आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने विल जैक्स को 3.2 करोड़ की राशि खर्च करके अपने खेमे में शामिल किया था। विल जैक्स को जब आरसीबी ने खरीदा था तो आरसीबी के फैंस को शक था कि कहीं आरसीबी मैनेजमेंट ने विल जैक्स पर 3.2 करोड़ खर्च करके गलती तो नहीं कर दी लेकिन साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में विल जैक्स का प्रदर्शन देखकर आरसीबी मैनेजमेंट और उनके फैंस झूम उठे होंगे।

Advertisement

विल जैक्स इस समय साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में जमकर गदर मचा रहे हैं। वो इस समय साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और उनका स्ट्राइक रेट तो विरोधी टीमों को डराने वाला है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 20 जनवरी को उन्होंने डरबन सुपरजाएंट्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में ही 56 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

अब तक साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में उन्होंने कुल पांच पारियां खेली हैं जिसमें उन्होंने 196.15 के शानदार स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं और वो फिलहाल इस लीग में टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं। जैक्स का ये शानदार फॉर्म प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए तो वरदान साबित हो ही रहा है लेकिन इसके साथ ही आईपीएल फ्रेंचाईज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के फैंस भी काफी खुश हैं।

जैक्स आगामी आईपीएल सीज़न में आरसीबी के लिए खेलने वाले हैं और जिस तरह से उनका बल्ला रन उगल रहा है उसे देखकर आरसीबी का मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए मजबूर हो सकता है। ऐसे में फाफ डू प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड में से किस खिलाड़ी की जगह जैक्स प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे या उन्हें उनकी बारी के लिए और इंतज़ार करना होगा। ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार