New Zealand vs Australia T20I 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर की शुरूआत में घर में होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (26 अगस्त) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

स्कैन से ओ'रूर्के की पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कम से कम तीन महीने तक मैदान से बाहर हो गए हैं। ओ’रूर्के  को यह चोट इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी थी। अब दोबारा जांच से पहले उन्हें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अलावा वह अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ और नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। 

वहीं फिलिप्स कमर की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें ज़िम्बाब्वे सीरीज़ से बाहर होना पड़ा था। एक महीने बाद उनकी स्थिति का फिर से आकलन किया जाएगा। जबकि एलन अपने दाहिने पैर की सर्जरी के बाद लगभग तीन महीने के लिए बाहर हो गए हैं।

इसके अलावा लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान और ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की फिटनेस ने भी चिंता बढ़ा दी है। द हंर्डेड खेलने के दौरान सैंटनर को ग्रोइन में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद वह वापस न्यूजीलैंड लौट आए। सैंटनर को पेट की सर्जरी से गुजरना होगा, जिसमें ठीक होने में लगभग एक महीने का समय लगेगा। ऐसे में देखना होगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 अक्टूबर से शुरू होन वाली सीरीज के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि एक अच्छी खबर भी है, तेज गेंदबाज बेन सियर्स की साइड स्ट्रेन की चोट ठीक हो गई है औऱ वह घरेलू सीजन में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार