Phil Salt Injury Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 प्लेऑफ मुकाबले से पहले बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। कप्तान रजत पाटीदार ने क्वालिफायर-1 से पहले फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

Advertisement

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला में खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच से पहले सोमवार (25 मई) को हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल साल्ट की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया। पाटीदार ने बताया कि साल्ट फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान कुछ ड्रिल्स में हिस्सा भी लिया है। हालांकि प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Advertisement

रजत पाटीदार ने कहा, “साल्ट फिट हैं। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ ड्रिल्स में हिस्सा लिया है, लेकिन हमने अभी प्लेइंग इलेवन तय नहीं की है। विकेट देखने के बाद फैसला लिया जाएगा।”

गौरतलब है कि फिल साल्ट को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद वह इलाज के लिए इंग्लैंड लौट गए थे। उम्मीद थी कि प्लेऑफ से पहले वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे और अब ऐसा होता भी नजर आ रहा है।

साल्ट की गैरमौजूदगी में RCB को एक और झटका तब लगा था जब जैकब बेथेल भी चोटिल होकर बाहर हो गए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा और वेंकटेश अय्यर को विराट कोहली के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया। वेंकटेश ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेलकर प्रभावित भी किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब अगर फिल साल्ट पूरी तरह फिट घोषित हो जाते हैं और उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है, तो वेंकटेश अय्यर फिर से मिडिल ऑर्डर में नजर आ सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार