आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटन्स से होने वाला है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले फैंस के मन में वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल बना हुआ है। सूर्यवंशी को RR कैंप के दौरान एक छोटी सी चोट (स्ट्रेन) लग गई थी जिसके कारण वो निगरानी में रखे गए थे।
ऐसे में अगर आपके मन में भी ये सवाल घूम रहा है कि क्या वो गुजरात टाइटन्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, तो बता दें कि रॉयल्स की नेट प्रैक्टिस के सबसे ताज़ा वीडियो में सूर्यवंशी पूरी तरह से फ़िट और बेहतरीन फ़ॉर्म में दिख रहे हैं। कैंप के सूत्रों ने पुष्टि की है कि वो जोफ़्रा आर्चर जैसे तेज़ गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ गेंद को बहुत अच्छे से 'मिडिल' कर रहे हैं।
उनका खास ज़ोर 'शॉर्ट बॉल' को खेलने पर है। हेड कोच कुमार संगकारा को हाल ही में इस युवा खिलाड़ी के साथ ज़्यादा समय बिताते हुए देखा गया, जिससे ये संकेत मिलता है कि उनके खेलने के अंदाज़ में कोई बदलाव हो सकता है। अगर राजस्थान की टीम को अपने घर पर गुजरात को पटखनी देनी है तो उन्हें सूर्यवंशी के बल्ले से एक बड़ी पारी की दरकार होगी।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), रियान पराग (C), डोनोवन फ़रेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट प्लेयर: बृजेश शर्मा
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (C), जोस बटलर (WK), अनुज रावत, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद ख़ान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा। इम्पैक्ट प्लेयर: साई किशोर