Pakistan vs New Zealand: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज विल यंग (Will Young) ने बुधवार (19 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ करांची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। यंग ने 113 गेंदों में  107 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी के मौजूदा एडिशन का यह पहला शतक है।

Advertisement

यंग के वनडे करियर का यह चौथा शतक है औऱ आईसीसी टूर्नामेंट में पहला। वह न्यूजीलैंड के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले क्रिस केर्न्स ने भारत के खिलाफ (2000), नाथन एस्टल ने अमेरिका (2004) में औऱ केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (2017) में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और 73 रन के कुल स्कोर तक 3 विकेट गिर गए। लेकिन यंग ने एक छोर संभाले रखा और चौथे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान न टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार