हैदराबाद, 30 अप्रैल| सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक अहम मैच में जीत दर्ज करने के बाद अपनी टीम की प्रशंसा की।

Advertisement

पंजाब को अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में सोमवार को हैदराबाद ने 45 रनों से शिकस्त दी और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। 

मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, "मैं समझता हूं कि पूरे सीजन आप अंक अर्जित करने का प्रयास करते हैं और अभी हम टूर्नामेंट के अहम मोड़ पर मौजूद हैं। वो हमारे लिए बड़ा मैच था और हमने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।" 

विलिम्सन ने कहा, "वार्नर और बेयरस्टो ने विश्व स्तरीय प्रदर्शन किया। किसी की जगह को भरना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन एक टीम के रूप में हमें कमियों को पूरो करना होगा। आप हमेशा अधिक रन बनाने का प्रयास करते हैं।"

इस बेहतरीन जीत के बाद हैदराबाद की टीम 12 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ तालिका में चौथे पायदान पर मौजूद है। उसका अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार