मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा है कि बुमराह के अंदर खुद में सुधार करने की इच्छा उन्हें दुनिया का बेस्ट गेंदबाज बनाता है। बुमराह आईपीएल-13 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बॉन्ड ने कहा, "यह अच्छा है। लगभग छह साल से बुमराह के साथ काम करना पसंद हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " जसप्रीत के बारे में मुझे जो बात पसंद है, वह है कि वह खुद में सुधार करना चाहता है। वह इस टूर्नामेंट में बदल गए हैं। उन्हें अपने शस्त्रागार में एक और अलग गेंद मिली है और जब आप एक ऐसे खिलाड़ी को देखते हैं तो आपके लिए मैदान में चीजें आसान हो जाती है। इसलिए मुझे कोई आश्चर्य नहीं है कि वह एक है दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाज हैं।"

गेंदबाजी कोच ने साथ ही मुंबई के अन्य तेज गेंदबाजों ट्रेंट बाउल्ट और जेम्स पैंटिंसन की भी तारीफ की, जिन्होंने अब तक की टीम सफलता में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा, "मेरे नजरिए से, जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं उससे मैं खुश हैं और यही कारण है कि ये तीनों गेंदबाज इस समय अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार