आईपीएल-13 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि उनकी टीम ने मैदान पर सकारात्मक क्रिकेट खेलने की कोशिश की है और टीम की जीत से वह काफी खुश हैं। पंजाब ने सोमवार को कोलकाता को आठ विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। पंजाब ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

मैच के बाद राहुल ने कहा, "मैं काफी खुश हूं। पूरी टीम भी होगी। हमने मिलकर फैसला किया था कि हम वहां जाकर सकारात्मक क्रिकेट खेलेंगे। चीजें बदल सकती हैं। सारी चीजें अच्छी हो रही हैं इस बात से खुश हूं। उम्मीद है कि हम आने वाले मैचों में भी जीत हासिल करेंगे।"

Advertisement

पंजाब की इस जीत में मनदीप सिंह ने नाबाद 60 रन बनाए। मनदीप ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खोया है।

राहुल ने मनदीप के बारे में कहा, मनदीप ने जो मजबूती दिखाई है वो बेहतरीन है। हर कोई भावुक था। हम उनका साथ देना चाहते थे, उनके साथ रहना चाहते थे। उनका मैच खत्म करना हमारे लिए गर्व की बात है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार