9 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली पारी औऱ 272 रनों की करारी हार के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए राहत की खबर आई है। तेज गेंदबाज केमार रोच टीम के साथ जुड़ गए हैं। 

Advertisement

राजकोट टेस्ट मैच से दो दिन पहले दादी के निधन के कारण केमार रोच को अचानक अपने वतन लौटना पड़ा था। अब वह 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम के साथ जुड़ गए हैं। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के हेड कोच स्टुअर्ट लॉ ने स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कहा,“ रोच रविवार को हैदराबाद पहुंच गए हैं और दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

बता दें कि राजकोट टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 181 औऱ दूसरी पारी 196 रनों में सिमट गई थी। रोच के आने से कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी की मजबूती मिलेगी। 

टेस्ट के बाद भारत औऱ वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार