कार्यवाहक कप्तान (नाबाद 99 रन) की दमदार पारी की बदौलत अपने नियमित कप्तान लोकेश राहुल के बगैर खेल रही पंजाब किंग्स ने रविवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 166 रनों का स्कोर बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत सही नहीं रही और टीम ने 35 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए। इनमें प्रभसिमरन सिंह (12) और क्रिस गेल (13) के विकेट शामिल है।

Advertisement

इसके बाद मयंक ने आईसीसी रैंकिंग में दुनिया नंबर वन टी20 बल्लेबाज डेविड मलान (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी करके टीम को स्थिरता प्रदान की। मलान ने 26 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया।

मयंक ने फिर शाहरूख खान (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी करके पंजाब को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मयंक ने 58 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्के लगाए।

दीपक हुडडा ने एक और क्रिस जॉर्डन ने दो और हरप्रीत बरार ने नाबाद चार रन बनाए। पंजाब ने अंतिम छह ओवरों में 76 रन बटोरे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कबिसो रबाडा ने तीन और अक्षर पटेल तथा आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार