विमेंस एशिया कप 2026 के तीसरे मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड से हो रही है। थाईलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

Advertisement

भारत की ओर से इस मुकाबले में प्रतिका रावल टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, थाईलैंड की कार्यवाहक कप्तान थिपचा पुथावोंग ने पुष्टि की है कि उनकी नियमित कप्तान नारुमोल चाईवाई आज चोट के कारण बाहर हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे भारत को 170 रनों तक रोक पाएंगी।

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमने पहले गेंदबाजी करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन पहले बैटिंग करने में भी कोई दिक्कत नहीं है। आज प्रतिका अपना डेब्यू कर रही हैं क्योंकि जेमिमा रोड्रिग्स टीम में नहीं हैं। हम बस अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमने आक्रामक खेल दिखाने के बारे में बात की है और यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अहम है।"

भारतीय टीम को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया इससे पहले तीन बार विमेंस टी20 एशिया कप के टाइटल को अपने नाम कर चुकी है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है। मंधाना का रिकॉर्ड एशिया कप में शानदार रहा है।

जेमिमा रोड्रिग्स की गैरमौजूदगी में दीप्ति शर्मा के ऊपर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, ऋचा घोष अपनी तूफानी बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं। तेज गेंदबाजी की कमान क्रांति गौड़ संभालती हुई नजर आएंगी और उनका साथ नंदनी शर्मा देंगी। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी श्री चरणी और दीप्ति शर्मा के कंधों पर होगी। वहीं, थाईलैंड की टीम भारत को इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

भारतीय टीम को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया इससे पहले तीन बार विमेंस टी20 एशिया कप के टाइटल को अपने नाम कर चुकी है। बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी बेहतरीन फॉर्म में है। मंधाना का रिकॉर्ड एशिया कप में शानदार रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

थाईलैंड की प्लेइंग इलेवन: नत्थाकन चंथम, नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओन्निचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, नन्नाफट चाइहान और नाओमी हैमिल्टन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार