Women’s Asia Cup 2026: भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड पर 94 रन से दमदार जीत हासिल की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली वर्मा ने बताया कि इस जीत के बाद भारतीय टीम में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही उन्होंने नंदिनी शर्मा को भी सराहा।

Advertisement

भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 36 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 159/9 का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवरों में 65 रन पर सिमट गई।

सोमवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वर्मा ने कहा, "टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर काफी अच्छा लगता है। इस जीत से टीम में खुशी का माहौल है। खेल की बात करें तो हम सभी हालात को समझते हैं, हम सभी जानते हैं कि क्या करना है।"

150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वालीं दीप्ति की तारीफ में शेफाली ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि सभी खिलाड़ियों ने अपना काम किया - सभी ने कोशिश की, और हम जीत से बहुत खुश हैं। दीप्ति की बात करें तो सबसे पहले उन्हें 150वें मैच के लिए बधाई। मुझे लगता है कि उनके लिए अभी और भी कई मैच आने वाले हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वह हमेशा हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं।"

सोमवार को बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वर्मा ने कहा, "टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर काफी अच्छा लगता है। इस जीत से टीम में खुशी का माहौल है। खेल की बात करें तो हम सभी हालात को समझते हैं, हम सभी जानते हैं कि क्या करना है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

"एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हमें हालात के हिसाब से ढलना होगा। हमारी बॉलिंग यूनिट ने शानदार प्रदर्शन किया, और कुछ ऐसी चीजें भी थीं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे बॉलिंग कोच उन कमियों को दूर करेंगे। थाईलैंड की टीम की बात करें तो जिस तरह से उन्होंने सुधार किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी है कि महिला क्रिकेट बेहतर हो रहा है। हमें उनके साथ खेलकर खुशी हो रही है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार