नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से मात दी।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने तय ओवरों में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। टीम को पहली ही गेंद पर प्रिया पुनिया (0) के रूप में झटका लगा, जिसके बाद तनिष्का सिंह ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 16 रन जोड़े।

तनिष्का 18 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद तनीषा ने कप्तान श्वेता सेहरावत के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में इतने ही रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जैसे-तैसे 45 के स्कोर तक पहुंचाया।

तनीषा सिंह 25 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान श्वेता ने मोर्चा संभाला। उन्होंने निशिका सिंह के साथ 40 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को 88 के स्कोर तक पहुंचाया। श्वेता टीम के खाते में 31 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद दिशा नागर और निशिका सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन बनाए। निशिका 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 30 गेंदों की पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए। विपक्षी खेमे से रशिका बेनीवाल, अपेक्षा आनंद, प्रिया मिश्रा, नजमा और अर्चना को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 19 ओवरों में खिताबी जीत दर्ज कर ली। इस टीम को 9 के स्कोर पर उपासना यादव (9) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने 15 के स्कोर पर शिवी शर्मा (2) का विकेट भी गंवा दिया।

इसके बाद दिशा नागर और निशिका सिंह ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन बनाए। निशिका 39 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 30 गेंदों की पारी में उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए। विपक्षी खेमे से रशिका बेनीवाल, अपेक्षा आनंद, प्रिया मिश्रा, नजमा और अर्चना को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम को 86 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा, जिसके बाद आयुषी सोनी ने नजमा के साथ चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों में 19 रन जोड़े। आयुषी 39 गेंदों में 3 चौकों के साथ 43 रन बनाकर आउट हुईं। जब टीम का चौथा विकेट गिरा, उस समय तक स्कोर 105 पहुंच गया था। यहां से नजमा ने समायरा राघव के साथ 13 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से रूपाली मोहन, तनीषा सिंह और एकता भड़ाना को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार