आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। अन्य भारतीय गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये भारत की टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभय तय है। ये बतौर कप्तान रोहित का 100वां मैच है। वहीं इंग्लैंड की ये इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है।  

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 229 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 101 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 58 गेंद में 3 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। रोहित और राहुल ने 91 (111) रन की साझेदारी की। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट डेविड विली को मिले। आदिल राशिद और क्रिस वोक्स 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। मार्क वुड एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवरों में 129 के स्कोर पर आउट हो गयी। लियाम लिविंगस्टोन ने 46 गेंद में 2 चौको की मदद से 27 रन बनाये। डेविड मलान ने 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन अपने नाम किये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद शमी ने हासिल किये। उनके अलावा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह को मिले। 2 विकेट कुलदीप यादव और एक विकेट रविंद्र जडेजा को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार