आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 5वें मैच में भारत ने रविंद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी और विराट कोहली-केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में डेंगु से पीड़ित शुभमन गिल की जगह ईशान किशन खेल रहे है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी ऑस्ट्रलियाई टीम 49.3 ओवरों में 199 के स्कोर पर लुढ़क गयी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाये। उन्होंने 71 गेंद में 5 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने 52 गेंद में 6 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 69 (85) रन की साझेदारी निभाई। 

Advertisement

वहीं मिचेल स्टार्क ने 28(35) और मार्नस लाबुशेन ने 27(41) रन का योगदान दिया। लाबुशेन और स्मिथ ने 36 (64) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए। उनके अलावा 2-2 विकेट कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के खाते में गए। रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने यह मैच 41.2 ओवर में 204 बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 97* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने 116 गेंद में 6 चौको की मदद से 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली और राहुल ने 165 (215) रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। रोहित शर्मा 0(6) ईशान किशन 0(1) और श्रेयस अय्यर भी 0 (3) के स्कोर पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जोश हेज़लवुड ने चटकाए। एक विकेट मिचेल स्टार्क ने लिया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार