World Cup 2023: जडेजा की गेंद पर गच्चा खा गए कप्तान बावुमा, इस तरह हो गए क्लीन बोल्ड, देखें Video

Updated: Sun, Nov 05 2023 19:37 IST
World Cup 2023: जडेजा की गेंद पर गच्चा खा गए कप्तान बावुमा, इस तरह हो गए क्लीन बोल्ड, देखें Video (Image Source: Google)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मैच में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को अपनी स्पिन के जाल में उलझाते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। 

पारी का 9वां ओवर और अपना पहला ओवर करने आये जडेजा ने चौथी गेंद बावुमा को एंगल बनाते हुए मिडिल स्टंप की ओर डाली। बावुमा ने इसको बैकफुट पर जाकर रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद टर्न हुई और बल्ले को बीट करते हुए ऑफ स्टंप से जा टकराई। बावुमा ने 19 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 326 रन का स्कोर बनाया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने 121 गेंद में 10 चौको की मदद से 101* रन की शतकीय पारी खेली। ये विराट का 49वां शतक है। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा (49) वन शतकों की बराबरी कर ली। आज उनका जन्मदिन भी है। 

श्रेयस अय्यर ने 87 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 134(158) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। कप्तान रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। अंत में रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाये। साउथ अफ्रीका की तरफ से एक-एक विकेट मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें