भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार (15 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। रोहित ने 162.07 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।  

Advertisement

50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

Advertisement

रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने 27 पारियों में यह कारनामा कर के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल ने वर्ल्ड कप में 34 पारियों में 49 छक्के जड़े थे। 

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने गेल को पछाड़ा है, जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में 26 छक्के जड़े थे। 22 छक्कों के साथ इयोन मोर्गन (2019) तीसरे स्थान पर हैं।

तोड़ा महेला जयवर्धन का रिकॉर्ड

Advertisement

एक वनडे वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित के इस वर्ल्ड कप में 10 पारियों में 550 रन हो गए हैं। उन्होंने महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी करते हुए 548 रन बनाए थे। 578 रन के साथ केन विलियमसन (2019) पहले स्थान पर हैं। 

धोनी को छोड़ा पीछे

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने इसके लिए 43 पारियां खेली, वहीं धोनी ने 48 पारी में यह मुकाम हासिल किया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार