भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले की शुरूआत होते ही कुछ ऐसा हुआ जिसने पुरानी यादें ताजा कर दी। मैच शुरू होने के बाद जार्वो 69 (Jarvo 69) के नाम से बदनाम डेनियल जार्विस सभी को चकमा देते हो मैदान पर आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मैदान से बाहर निकाला और इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल भी उन्हें बाहर जाने के लिए समझाते हुए नजर आए । जार्वो ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान में घुसे थे।  

Advertisement

2021 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान जार्वो ने कई बार ऐसे मैदान पर एंट्री की थी। उस सीरीज के दौरान तीन टेस्ट मैच में जार्वो जबरदस्ती मैदान में आए गए थे और उन्होंने उस दौरान भी टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई थी। जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ग्राउंड ने उनपर आजीवन बैन लगा दिया था। 

Advertisement

बता दें कि जार्वो सीरीयल प्रैंकस्टर है और पब्लिसिटी के लिए ऐसी हरकतें करते हैं।  

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए इस मुकाबले में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। गिल को डेंगू हुआ है और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को मौका मिला है। किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी में पारी की शुरूआत करेंगे।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम जैम्पा।

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार