मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एकतरफा मात दी। इस मैच में टीम की कप्तानी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) कर रहे थे और वह अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। मुंबई ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 114 रनों पर सीमित कर दिया और फिर 10 विकेट से मैच अपने नाम किया।

Advertisement

सुपर किंग्स को आईपीएल में पहली बार 10 विकेट के अंतर से हार मिली है। इससे पहले 2008 में उसे वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के हाथों ही नौ विकेट से हार मिली थी।

Advertisement

रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण पोलार्ड ने इस मैच में टीम की कप्तानी की और कहा कि यह जीत टीम के संयुक्त प्रयास का नतीजा है।

मैच के बाद पोलार्ड ने कहा, "हम उन्हें 100 के अंदर आउट करना चाहते थे, लेकिन सैम कुरेन ने अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से टीम का संयुक्त प्रयास है। शुरुआत में तीन-चार विकेट आपको मैच में ला देते हैं।"

पोलार्ड ने कहा, "हमारी सलामी जोड़ी ने भी अच्छा किया। उन्होंने किसी तरह की अनिश्चित्ता नहीं रखी। हम शीर्ष-2 में पहुंचना चाहते हैं। यह अंकों पर निर्भर है।"

अपनी कप्तानी के बारे में पोलार्ड ने कहा, "यह खेल का हिस्सा है। कई बार आपको लीडर बनने के लिए लीडर होना नहीं पड़ता। मैं कुछ चीजें जानता हूं। इसलिए मेरे लिए यह आकर काम करने की बात है जो मैंने आज किया।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार