वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के 8वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को यूपी वारियर्स के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये टूर्नामेंट में उनकी चौथी हार है और वो अभी भी पहली जीत की तलाश में है। इस मैच में  बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी की शुरुआत करने मंधाना और सोफी डिवाइन आयी। हालाँकि मंधाना ने एक बार फिर निराश किया और 6 गेंद में 4 रन बनाकर राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंद पर आउट हो गयी। वहीं आरसीबी 19.3 ओवर में 138 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 6  चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सोफी डिवाइन ने 24 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन का योगदान दिया। यूपी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट सोफी एक्लेस्टोन ने लिए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने 3 और राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान एलिसा हीली और देविका वैद्य आयी। दोनों ने नाबाद 139 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 13 ओवर में जीत दिला दी। इस साझेदारी में हीली काफी आक्रामक रही। उन्होंने 47 गेंद में 18 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 96 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली ये इस टूर्नामेंट का किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया हाईएस्ट स्कोर है। वहीं देविका ने 31 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार