WPL 2024 Full Schedule: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। WPL के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी से होगी जहां गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इस बार पूरा सीजन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और दिल्ली में अरुण जेटली में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

15 और 17 मार्च को एलिमिनेटर और फाइनल की मेजबानी भी दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ही करेगा। इस साल डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मैच होंगे और टेबल-टॉपर्स सीधे फाइनल में पहुंचेंगे। एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें फाइनल के लिए भिड़ती दिखेंगी। इस लीग के पहले सीजन की ही तरह इस सीजन में भी कई स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं पर भी नजरें होंगी।

Advertisement

वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खेले गए फाइनल में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया था।पिछले सीजन में कई भारतीय युवा प्रतिभाओं ने सुर्खियां बटोरी थीं ऐसे में इस संस्करण में भी काशवी गौतम और वृंदा दिनेश जैसी कुछ रोमांचक प्रतिभाएं देखने को मिलेंगी। ऐसे में हर किसी की निगाहें मुंबई इंडियंस पर होंगी और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई की टीम अपना टाइटल रिटेन कर पाएगी या नहीं।

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु में

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

Advertisement

25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

Advertisement

28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु

29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

Advertisement

2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

3 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु

Advertisement

5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

6 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

Advertisement

8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

Advertisement

11 मार्च - गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली

12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली

Advertisement

15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर

Also Read: Live Score

17 मार्च - दिल्ली में फाइनल

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार