Royal Challengers Bengaluru Women vs UP Warriorz Women Highlights: ग्रेस हैरिस (Grace Harris) और कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandanah) की तूफानी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार (12 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत धमाकेदार रही। हैरिस और मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 117 रन की शानदार साझेदारी की, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 12.1 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली । हैरिस ने 212.50 की स्ट्राईक रेट से 40 गेदों में 85 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के जड़े। वहीं मंधाना 32 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रही, जिसमें उन्होंने 9 चौके जड़े। 

Advertisement

यूपी के लिए एकमात्र विकेट शिखा पांडे ने हासिल किया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 50 रन के कुल स्कोर तक यूपी वॉरियर्स के 5 विकेट गिर गए। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने डिएंड्रा डॉटिन ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 70 गेंदों में 93 रन की साझेदारी की। 

दीप्ति ने 35 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा डॉटिन के बल्ले से 37 गेंदों में नाबाद 40 रन आए। जिसकी बदौलत यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट और लॉरेन बेल ने 1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार