आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से छाए वैभव सूर्यवंशी को अब WWE से भी बड़ा सपोर्ट मिल गया है। WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनकर युवा बल्लेबाज़ के लिए खास पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा स्टार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल जीत चुके वैभव को अब WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर का भी खास सपोर्ट मिल गया है।

Advertisement

ड्रू मैकइंटायर ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले अपने सोशल मीडिया पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसमें वह वैभव सूर्यवंशी के नाम की राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने नजर आए। ड्रू का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए। 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 सीजन अब तक बेहद शानदार रहा है। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज़ ने 14 मैचों में 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं। पिछले सीजन भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को राजस्थान रॉयल्स के सबसे अहम बल्लेबाज़ों में शामिल कर लिया है।

मैच की बात करें तो आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं SRH ने प्रफुल्ल हिंगे को शामिल किया है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हारने वाली टीम का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो जाएगा। वहीं जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सलिस अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार