भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने विराट कोहली को लेकर कई सारे खुलासे किए जिनसे विराट के फैंस में आक्रोश बढ़ गया। अमित मिश्रा ने भारतीय टीम में विराट कोहली के साथ काफी समय तक क्रिकेट खेला। एक समय वो काफी अच्छे दोस्त भी हुआ करते थे, लेकिन उनके बीच अब पुराने जैसे रिश्ते नहीं रहे। अमित मिश्रा ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि विराट के पास शोहरत और ताकत आने के बाद से वो बदल गए हैं।

Advertisement

मिश्रा के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई और सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस उनके पीछे पड़ गए। अब मिश्रा के इस बयान के बाद विराट कोहली के समर्थन में उनका एक साथी भी आ गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने विराट कोहली के लिए अपना समर्थन दिखाते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया।

Advertisement

दयाल की ये पोस्ट अमित मिश्रा द्वारा पॉडकास्ट के दौरान की गई टिप्पणियों के जवाब में आई है। इस पोस्ट में दयाल ने विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "भैया विराट कोहली, आपके साथ खड़ा होना सम्मान की बात है।"

यश दयाल के द्वारा की गई ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस समय विराट कोहली बारबाडोस में भारत की ऐतिहासिक टी-20 विश्व कप जीत के बाद क्रिकेट के मैदान से ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। स्टार बल्लेबाज लंदन में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

प्रशंसक जल्द ही विराट कोहली को फिर से एक्शन में देखने की उम्मीद कर सकते हैं। उनके 19 सितंबर से एमए चिदंबरम स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए वापसी करने की उम्मीद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार