Yusuf Pathan IPL 2023 Best XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पूरा सीजन खत्म हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर अपना पांचवां खिताब जीता जिसके बाद अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने आईपीएल 2023 की अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। यूसुफ पठान ने विनिंग टीम यानी सीएसके के सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही अपनी टीम में जगह दी है।

Advertisement

यूसुफ पठान ने सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को चुना है। आईपीएल 2023 में यशस्वी ने अपनी शानदारी बल्लेबाज़ी से सभी को खूब प्रभावित किया और 14 मैचों में 625 रन बनाकर इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जीता। वहीं गिल 17 मैचों में 890 रनों के साथ आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, गिल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की है। यूसुफ ने अपनी टीम में तीसरे नंबर के लिए विराट कोहली का चुनाव किया है। इस सीजन विराट ने 14 मैचों में 639 रन ठोके। 

Advertisement

इसके अलावा यूसुफ पठान ने अपनी टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए मुंबई इंडियंस के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव,  कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह, और लखनऊ सुपर जायंट्स के कैरेबियाई बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को चुना है। आईपीएल 2023 में सूर्या ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करके 16 मैचों में 604 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 474 रन ठोके। निकोलस पूरन की बात करें तो उन्होंने कैरेबियाई पावर दिखाकर सुपर जायंट्स के लिए 15 मैचों में 172.95 की स्ट्राइक रेट से 358 रनों का योगदान किया।

इसके बाद यूसुफ पठान ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज़ों को जगह दी है। उन्होंने ऑलराउंडर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और गुजरात टाइटंस के मुख्य खिलाड़ी राशिद खान को चुना है। तेज गेंदबाज़ों के तौर पर यूसुफ की पसंद मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, और मोहित शर्मा हैं। बता दें कि आईपीएल 2023 में मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, और राशिद खान सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में टॉप 3 खिलाड़ी रहे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर यूसुफ की पसंद सीएसके के युवा बॉलर मथीशा पथिराना हैं जिन्होंने आईपीएल 2023 में सुपर किंग्स के लिए 12 मैचों में 19 विकेट झटके।

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि दिग्गज खिलाड़ी यूसुफ पठान ने अपनी टीम में कप्तान का चयन नहीं किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने आईपीएल 2023 की चैंपियन टीम यानी सीएसके के सिर्फ दो खिलाड़ी अपनी टीम में चुने हैं जिनमें से एक इम्पैक्ट प्लेयर है।

यूसुफ पठान आईपीएल 2023 बेस्ट प्लेइंग इलेवन 

Advertisement

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, निकोलस पूरन, रविंद्र जडेजा, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, मथीशा पथिराना (इम्पैक्ट प्लेयर)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार