26 मई, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को मिली जीत में अहम किरदार निभाने वाले हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने T20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

Advertisement

युवी ने मुश्किक हालातों में 30 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी का 43वां रन बनाते ही युवराज सिंह ने T20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए। कोलकाता के खिलाफ हुए मुकाबले को मिलाकर उन्होंने 185 मैचों 131.18 की स्ट्राइक रेट से 4001 रन बनाए हैं। जिसमें 23 अर्धशतक ( 8 इंटरनेशनल अर्धशतक) शामिल हैं।  
अगर आईपीएल की बात की जाये तो युवी ने 106 मैचों में 130.13 की स्ट्राइक रेट से 2289 रन बनाए हैं। जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

युवराज सिहं T20 क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दसवें भारतीय खिलाड़ी हैं। युवी के अलावा T20  क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में क्रमश: विराट कोहली 6391, सुरेश रैना 6325, रोहित शर्मा 6137, गौतम गंभीर 5354, रॉबिन उथप्पा 5048, महेंद्र सिंह धोनी 4883, शिखर धवन 4271, यूसुफ पठान 4090 और वीरेंद्र सहवाग 4061 हैं।

T20 क्रिकेट मे सबसे ज़्यादा रन वेस्ट इंडीज़ के क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 253 मैचों में 8990 रन बनाए हैं।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार