कटक, 19 जनवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कटक एकदिवसीय मैच में लगाया गया शतक उनके करियर की सबसे अच्छी पारियों में से एक है। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में 150 रन बनाए।  युवराज ने अपनी पारी में 127 गेंदों पर 21 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने इस मैच में एकदिवसीय क्रिकेट प्रारूप में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया है और पहली बार 150 के आंकड़े को छुआ है। दूसरे वनडे में भारत की टीम ने वनडे क्रिकेट का बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

युवराज ने कहा, "यह मेरे करियर की शानदार पारियों में से एक है। मैंने पिछली बार 2011 के विश्व कप में शतक लगाया था।" इस मैच में युवराज ने पूर्व कप्तान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी (134) के साथ चौथे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी की। युवराज ने जहां छह साल के बाद पहला शतक लगाया है वहीं धौनी ने कप्तानी त्यागने के बाद पहली बार शतकीय पारी खेली।

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें जब मैच के बाद युवराज हुए इमोशनल युवराज - धोनी की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 15 रन से हराया

 
Advertisement

वीडियो

युवराज सिंह ने बताया कि कोहली ने मुझपर विश्वास दिखाया जिसके कारण मेरे अंदर बेहतर खेल दिखाने का अात्मविश्वास बढा। ड्रेसिंग रूम में जब आपके साथी खिलाड़ी आपपर भरोसा जताते हैं तो  आप अच्छा करने के लिए खुद को प्रेरित करते रहते हैं। कई लोगों ने इस सफर में मेरी मदद की। मैं कभी हार नहीं मानता। मैं मेहनत करता रहा और मुझे पता था कि मेरा समय बदलेगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार