8 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। युवराज सिंह भले ही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इसके बाद भी युवराज सिंह सुर्खियों में बने रहते हैं।
Advertisement
खासकर युवराज सिंह अपने टेविट्स और इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके युवी क्रिकेट फैन्स के बीच में काफी चर्चित रहते हैं।
Advertisement
अभी जब भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने WWE के सुपरस्टार द ग्रेट खली के साथ फोटो पोस्ट की तो युवराज सिंह ने उस फोटो पर मजाकिया कॉमेट्स करके काफी मजे लिए।
उमेश यादव ने खली के साथ फोटो पोस्ट की तो युवराज ने कॉमेंट करके लिखा, खली और सत्तू सुपारी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उमेश यादव का सत्तू सुपारी निक नेम है। जिसके कारण ही युवी ने उमेश यादव को ऐसा कहकर मजे लिए हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS
Advertisement