रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में 60 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया लेजेंडस को श्रीलंका लेजेंडस के खिलाफ चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने खिताबी जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पैर पर सॉफ्ट प्लास्टर लगाए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इंडिया लेजेंड्स ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रविवार को यहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रन से हराकर रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

जीत के बाद इंडिया लेजेंडस की टीम मेफेयर होटल एंड रेजार्ट पहुंची, जहां युवराज को होटल के स्टाफ ने गॉर्ड आफ ऑनर दिया। इस दौरान युवराज डांस करते हुए नजर आए। वीडियो के बैकग्राउंड में बाहुबली फिल्म का गाना बज रहा है और युवी इस गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

युवराज ने कैप्शन के साथ लिखा, "ब्रोकन बाहुबली।"

फाइनल मैच में इंडिया लेजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका लेजेंड्स को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन पर रोक दिया। युवराज ने 41 गेंदों पर 60 रन की अहम पारी खेली।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार