राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने शनिवार (7 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आईपीएल 2022 के मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी कर दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चहल ने अपने कोटे के चार ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए और भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल और जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया। इस मुकाबले को मिलाकर उनके इस सीजन कुल 11 मैच में 22 विकेट हो गए हैं।  

Advertisement

लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की

Advertisement

यह आईपीएल का चौथा आईपीएल सीजन है जब चहल ने 20 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा आईपीएल सीजन में 20 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2015, 2016, और 2020 आईपीएल में भी उन्होंने 20 से ज्यादा विकेट चटकाए थे। 

इस मामले में चहल ने लसिथ मलिंगा की बराबरी की, जिन्होंने मुंबई इडियंस के लिए खेलके हुए चार आईपीएल सीजन 20 से जयादा विकेट चटकाए थे। 

बतौर स्पिनर राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट

बतौर स्पिनर राजस्थान रॉयल्स के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी चहल ने अपने नाम कर लिया है। चहल ने श्रेयस गोपाल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2019 में राजस्थान के लिए खेलते हुए 20 विकेट चटकाए थे। 19 विकेट के साथ शेन वॉर्न (2008) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार