डरबन कलंदर्स ने शुक्रवार (21 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-10 लीग 2023 के दूसरे मैच में केप टाउन सैंप आर्मी को 8 रन से हरा दिया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केपटाउन की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी।टॉस जीकतर पहले

Advertisement

बल्लेबाजी करते हुए डरबन कलंदर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टिम सेफर्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में छह चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए। वहीं हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने 25 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके औऱ दो छ्क्के जड़े।

Advertisement

केपटाउन के लिए मुजीब उर रहमान और टॉम कुरेन ने 1-1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केपटाउन की शुरूआत खराब रही और 52 रन के कुल स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान पार्थिव पटेल और करीम जनत ने मिलकर तूफानी पारी खेली और पारी को संभाला। लेकिन दोनों की पारी जीत के लिए नाकाफी साबित हुई। 

टॉप स्कोरर रहे पार्थिव ने  264.29 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। इसके अलावा करीम ने 13 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

डरबन कलंदर्स के लिए जॉर्ज लिंडे और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 2-2 विकेट औऱ ब्रैड इवांस ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार