टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 34वां मुकाबला जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के बीच बुधवार(02 नवंबर) को एडिलेड में खेला जाएगा।

Advertisement

ZIM vs NED: Match Preview:

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप 2 में चौथे पायदान पर मौजूद हैं। जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर बड़ा अपसेट किया था, लेकिन पिछले मैच में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सीन विलियमस ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज़ विलियमस का साथ नहीं दे सके थे। जिम्बाब्वे के छह बल्लेबाज़ सिंगल डिजिट में आउट हुए थे।

जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। सिकंदर रज़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने अब तक 9-9 विकेट चटकाए हैं। पिछले मैच में रिचर्ड नगारबा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। सिकंदर रजा और सीन विलियम्स को भी एक-एक विकेट मिला था।

नीदरलैंड्स की टीम ग्रुप 2 में छठे यानी आखिरी पायदान पर मौजूद हैं। नीदरलैंड्स ने अब तक 3 मैच खेले हैं जिसके दौरान उन्हें तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा था। डच टीम को पिछले मैच में पाकिस्तान ने 6 विकेट से हराया था। इस मैच में टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। कॉलिन एकरमेन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन बनाए थे। मैक्स ओडाड 161 रनों के साथ टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स के टॉप स्कोरर हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। ब्रैंडन ग्लोवर ने 2.5 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, वहीं पॉल वान मीकेरेन ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर 1 सफलता हासिल की थी। टूर्नामेंट में मीकेरेन ने अब तक सात विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

ZIM vs NED: Match Details

दिन - बुधवार, नवंबर 02, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे
वेन्यू - एडिलेड ओवल, एडिलेड

ZIM vs NED: Match Prediction

Advertisement

टूर्नामेंट में अब तक जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ जिम्बाब्वे फेवरेट रहेगी।

ZIM vs NED Head-to-Head:

कुल - 04
जिम्बाब्वे - 03
नीदरलैंड्स - 01

Advertisement

ZIM vs NED: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

ZIM vs NED Team News:

Advertisement

नीदरलैंड्स: पिछले मैच में बेस डी लीडे बल्लेबाज़ी करते हुए चोटिल हो गए थे।

ZIM vs NED Probable Playing XI:

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुम्बा, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, तेंडई चतारा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Advertisement

नीदरलैंड्स: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, स्टीफन मायबर्ग, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन

ZIM vs NED Fantasy XI:

विकेटकीपर: स्कॉट एडवर्ड्स
बल्लेबाजी: कॉलिन एकरमैन, मैक्स ओ'डॉड, क्रेग एर्विन, रयान बर्ल
ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे,
गेंदबाजी: टिम प्रिंगल, पॉल वैन मीकेरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंडई चतारा

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार