Bangladesh vs Zimbabwe 1st Test Match Report: जिम्बाब्वे ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे की जीत में अहम रोल निभाया तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने, जिन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 9 विकेट अपने खाते में डाले। 

Advertisement

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 50.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। जिम्बाब्वे की शुरूआत अच्छी रही औऱ ब्रायन बैनेट ने बेन कुरेन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। बैनेट ने 81 गेंदों में 54 रन औऱ कुरेन ने 74 गेंदों में 44 रन बनाए। 

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में भी मेहदी हसन मिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा ताइजुल इस्लाम ने भी 2 विकेट लिए। 

चौथे दिन लंच से पहले बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 255 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 69 रन, जाकेर अली ने 48 रन और मोमिनुल हक ने 47 रन की पारी खेली। 

जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। इसके अलावा वेलिंग्टन मसाकादजा ने 2 विकेट, रिचर्ड नगरवा औऱ विक्टर न्याउची ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 191 रन बनाए। जिसमें मोमिनुल हक ने 56 रन और शांतो ने 40 रन बनाए।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 273 रन बनाकर पहली पारी में 82 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बैनेट ने 57 रन औऱ सीन विलियम्स ने 59 रन की शानदार पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 28 अप्रैल से चटगांव में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार