Sikandar Raza West Indies vs Zimbabwe Super 8: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (23 फरवरी) को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 राउंड का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। जो भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
जिम्बाब्वे के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा के पास इस मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। सिकंदर ने अभी तक 130 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 125 पारियों में 2958 रन बनाए हैं, जिसमें 138 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 103 विकेट हासिल किए हैं।
अगर वह इस मैच में 42 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे ज्यादा रन, 100 या उससे ज्यादा छक्के औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।
फिलहाल यह मुकाम मलेशिया के वीरनदीप सिंह ही कर पाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 3180 रन बनाए हैं, जिसमें 131 छक्के जड़े हैं औऱ गेंदबाजी मे 109 विकेट हासिल किए हैं।
मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में सिकंदर ने तीन मैच में 75 रन बनाए हैं, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वहीं गेंदबाजी में उनके खाते में सिर्फ 1 विकेट आया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में एक ही बार जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टक्कर हुई है। 2022 टी-20 वर्ल्ड कप हुए इस इकलौते मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी।
टीमें
वेस्टइंडीज़: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स।
ज़िम्बाब्वे: ब्रायन बैनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन कुरेन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा।