कप्तान क्रेग एर्विन (64) और सिकंदर रजा ( नाबाद 59) के शानदार प्र्दशन के दम पर जिम्बाब्वे ने यहां सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड को 32 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त ली। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया पर उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ।

Advertisement

जिम्बाव्बे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बानाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की पूरी टीम 48.4 ओवर में 228 रन पर ऑल आउट हो गई। जिमबाव्बे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रेगिस चकाबवा (2) का विकेट जल्दी गिर गया।

Advertisement

टेलर ने टीम को संभालते हुए 45 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान क्रेग एविर्न ने 96 गेंदो में 64 रन की पारी खेली और टीम को शुरुआती झटके से भी उबारा।

टेलर और एविर्न के अलावा सिकंदर रजा ने नाबाद 44 गेंदो में पांच चौकों और दौ छक्के की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेली। आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल, सिमी सिंह, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग और जोशुआ लिटिल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के 64 रनों की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज पॉल स्टलिर्ंग ने 47 गेंदो में तीन चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली और वह पहले विकेट के रुप में आउट हुए। विलियम पोर्टरफील्ड ने टीम के लिए सर्वाधिक 110 गेंदों में नौ चौकें और तीन छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली पर टीम को जीत नहीं दिला पाए।

पोर्टरफील्ड के अलावा हैरी टेक्टोर ने 55 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली।

Advertisement

मेहमान टीम की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए जबकि वेलिंगटन मसाकाद्जा और सीन विलियम्स ने दो-दो विकेट और ल्यूक जोंगवे और वेस्ले मधेवेरे ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

अब दोनो टीमों के बीच अगला मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार