आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 17वें मैच में ज़िम्बाब्वे ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 304 रन के विशाल अंतर से हार का स्वाद चखा दिया। इस मैच में ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया जिस वजह से टीम को ये रिकॉर्ड मार्जिन से जीत मिली। इस दौरान टीम ने कुछ रिकार्ड्स भी अपने नाम किये। यह वनडे में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप क्वालीफायर में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गयी। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 304 रन के विशाल अंतर से मात दे दी। उन्होंने यूएसए को 104 रन पर ढेर कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने मेंस वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भारत ने हासिल की है। उन्होंने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में विराट कोहली के शतक की मदद से 5 विकेट खोकर 390 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं श्रीलंका की टीम 22 ओवरों में 73 के स्कोर पर ढेर हो गयी थी। 

Advertisement

50 ओवर के वर्ल्ड कप क्वालीफायर में हाईएस्ट स्कोर

408/6 - ज़िम्बाब्वे बनाम यूएसए, आज

380/6 - ज़िम्बाब्वे बनाम नेपाल, 2018

379/6 - यूएसए बनाम डेनमार्क, 2009

Advertisement

374/6 - वेस्ट इंडीज बनाम नीदरलैंड्स, आज

357/4 - वेस्टइंडीज बनाम यूएई, 2018

ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 408 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान सीन विलियम्स ने बनाये। उन्होंने 101 गेंद में ताबड़तोड़ 174 रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 5 छक्के लगाए। इन दोनों ने 
160 (131) रन की शानदार शतकीय साझेदारी की। सिकंदर रजा ने 27 गेंदों 48 रन का और रयान बर्ल ने 16 गेंद में 47 रन का योगदान दिया। यूएसए की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अभिषेक पराड़कर ने अपने नाम किये। वहीं जेसी सिंह ने 2 विकेट और नोस्टुश केन्जिगे ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

Also Read: Live Scorecard

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम 25.1 ओवरों में 104 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन अभिषेक पराड़कर के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 24 रन का योगदान दिया। वहीं जसदीप सिंह ने 26 गेंद का सामना करते हुए 4 चौको की मदद से 21 रन बनाये। वहीं गजानंद सिंह ने 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन का योगदान दिया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा ने अपने खाते में जोड़े। वहीं एक-एक विकेट ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंग्वे और रयान बर्ल ने चटकाया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार