Cameron Cuffy: क्रिकेट इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच आमतौर पर बड़ी पारी खेलने वाले या सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को मिलता है। लेकिन वनडे इंटरनेशनल इतिहास का एक वाकया ऐसा भी है जब एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने ना कोई विकेट लिया, ना कोई रन बनाया और फील्डिंग में भी हाथ खाली रहे। 

Advertisement

हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कैमरन कफी की। 6 फुट 7 इंच लंबे इस धाकड़ गेंदबाज की तुलना अक्सर वेस्टइंडीज टीम में जोएल गार्नर और कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गजों से की जाती थी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था कामल

बात है 23 जून 2001 की और हरारे स्पोर्ट्स क्लब में कोका-कोला कप का पहला मुकाबला था, इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम भारत की थी। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। जिसमें डैरेन गंगा (66), क्रिस गेल (53) और औऱ शिवनारायण चंद्रपॉल (51) ने अर्धशतक जड़े। 

उस समम वनडे क्रिकेट में 267 रन का लक्ष्य थोड़ा मुश्किल माना जाता था, लेकिन ओपनर एलिस्टेयर कैंपबेल के अर्धशतक और मिडिल ऑर्डर के शानदार प्रयास से जिम्बाब्वे मैच में बनी रही। जैसे-जैसे लक्ष्य का पीछा आगे बढ़ा, ऐसा लगने लगा कि मैच का अंत रोमांचक होगा। लेकिन कफी के कमाल वेस्टइंडीज ने बाजी मारकर मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में मर्विन डिलन और मार्लन सैमुअल्स 3-3 विकेट लिए थे। 

उनके आंकड़े देखकर हर कोई हैरान रह गया:

 बल्लेबाजी: 0 रन

 गेंदबाजी: 10 ओवर, 2 मेडन, सिर्फ 20 रन, 0 विकेट

 कैच: 0

रन आउट: 0 

फिर उन्हें अवॉर्ड क्यों मिला?

कफी ने विकेट नहीं लिए, लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों पर ऐसा दबाव बनाया कि दूसरे छोर से विकेट गिरते चले गए। 10 ओवर में सिर्फ 20 रन देना उस दौर के 50 ओवर के क्रिकेट में भी असाधारण रूप से किफायती स्पेल माना गया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने रन गति रोक दी और बल्लेबाज़ों को जोखिम लेने पर मजबूर किया। इसी दबाव ने वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी। 

उस पूरे कोका कोला कप में कफी ने 3 मैच में 3 विकेट ही हासिल किए थे। 

लंबा नहीं रहा करियर

Also Read: LIVE Cricket Score

8 साल लंबे अपने इंटरनेशनल करियर में कफी ने वेस्टइंडीज के लिए 15 टेस्ट और 41 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 43 और 41 विकेट लिए। मजेदार बात ये है कि वह अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में सिर्फ 2 बार ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार