वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के मैदान पर 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय खिलाड़ी अपने नाम एक कीर्तिमान हासिल कर सकते है। आइये जानते है उन दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में जिसपर रहेगी भारतीय खिलाड़ियों की नजर।

Advertisement

धोनी बनेंगे दस हजारी

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में 51 रन बना लेते है तो वह भारत के तरफ से वनडे में 10,000 रन पूरा करने वाले चौथे बल्लेबाज होंगे। धोनी से आगे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ व सौरव गाँगुली मौजूद हैं। धोनी ने अब तक 10,123 रन बनाए हैं, लेकिन इसमें से 174 रन उन्होंने एशिया इलेवन की टीम के लिए बनाए थे। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

 

 

कोहली बन सकते है चौथे सबसे सफल कप्तान 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में कोहली अपने नाम एक और कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अभी तक 52 वनडे मैचों में कप्तानी की है जिसमें उन्हें 39 में जीत मिली है। आगामी वनडे मुकाबलें में अगर भारतीय टीम 4 मैच जीत जाती है तो कोहली कपिल देव और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। वर्तमान में पहले स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी, दूसरे पर सौरव गांगुली तथा तीसरे पर मोहम्मद अहहरूद्दीन मौजूद हैं।

 

विराट कोहली के 10,000 रन

Advertisement

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में अगर 221 रन बना लेते है तो वह अपने वनडे करियर के 10,000 रन पूरा कर लेंगे। कोहली अभी जिस तरह के फॉर्म में है उनके लिए इतने रन बनाने कोई बड़ी बात नहीं हैं। अगर वो ऐसा कर लेते है तो वह इस मुकाम को हासिल करने वाले पांचवे बल्लेबाज होंगे।

 

भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी में लगाएंगे शतक

Advertisement

भारतीय टीम के गेंदबाजी स्तंभ भुवनेश्वर कुमार ने अपने डेब्यू के बाद क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में शानदार प्रदर्शन किया हैं। भुवी को अपने विकेटों के शतक तक पहुँचने के लिए सिर्फ 4 विकेट की आवश्यकता है। अगर बीसीसीआई ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आराम नहीं दिया तो वह ऐसा कारनामा करने वाले 19वें भारतीय गेंदबाज होंगे।

 

शिखर धवन करेंगे यह कारनामा

भारतीय टीम के आक्रमक ओपनिंग बल्लेबाज धवन अपने वनडे करियर में 5000 रन बनाने से महज 177 रन दूर हैं। अगर शिखर इतने रन बनाने में कामयाब होते है तो वह ऐसा करने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज होंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार