इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होनी है। इस बार इस नीलामी में भारत और विदेश के कुल 332 खिलाड़ी शामिल होंगे। आईपीएल के इतिहास में कई खिलाड़ियों पर टीमों ने बड़ी-बड़ी बोली लगाई है। लेकिन कई खिलाड़ी उम्मीदो पर खरे उतरे हैं और कई फ्लॉप हुए हैं। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर आईपीएल में 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है और फिर भी वह खिलाड़ी फ्लॉप रहे हैं। 

Advertisement

युवराज सिंह

Advertisement

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को आईपीएल 2014 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवराज ने बैंगलौर के लिए 14 मैचों में तीन अर्धशतकों के दम पर 376 रन बनाए और 5 विकेट भी हासिल किए। इस ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद भी आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया। 

इसके बाद आईपीएल 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को 16 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन इस बार वह अपना जादू नहीं बिखेर पाए। युवी ने आईपीएल 2015 में 14 मैचों में 19.07 की औसत से 248 रन बनाए। 


दिनेश कार्तिक

Advertisement

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2014 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। कार्तिक ने दिल्ली के लिए खेलते हुए उस सीजन में 14 मैचों में 325 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 

इसके बाद आईपीएल 2015 की नीलामी में में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने कार्तिक को 10.5 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा। लेकिन वह पूरी तरह फ्लॉप रहे और उस सीजन में सारे मैच खेलने के बाद 12.81 की औसत से 141 रन बनाए। 


बेन स्टोक्स

Advertisement

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल नीलामी के इतिहास के उन तीन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन पर दो सीजन पर 10 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है। आईपीएल 2017 की नीलामी में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद पुणे की टीम आईपीएल से बाहर हो गई थी। 

आईपीएल 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा। अब तक वह राजस्थान के लिए 22 मैच खेले हैं और सिर्फ 319 रन ही बना पाए हैं। वहीं 14 विकेट उनके खाते में आए हैं। अब राजस्थान को आईपीएल 2020 में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की होगी।  


Advertisement

जयदेव उनादकट

2017 आईपीएल में पुणे के लिए शानदार प्रदर्शन करन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2018 की नीलामी में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

लेकिन उनादकट टीम के उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे औऱ 15 मैचों में 9.65 के इकॉनमी रेट से सिर्फ 11 विकेट ही हासिल कर पाए। राजस्थान की टीम ने इस सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया,लेकिन इसमें उनादकट का कोई अहम रोल नहीं था।   


ताइमल मिल्स

Advertisement

इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ताइमल मिल्स को आईपीएल 2017 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने 12 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन पर टीम ने इतनी बड़ी बोली लगाई थी। 

लेकिन मिल्स फ्लॉप रहे और उन्हें सिर्फ 5 मैच खेलने का मौका मिला,जिसमें उनके हिस्से सिर्फ 5 विकेट आए। इसके बाद आरसीबी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था। उसके बाद से अब तक किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार