IPL 2023 Auction Top 5 Most Expensive Players: आईपीएल के ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे, खासकर ऑलराउंडर्स पर। इस ऑक्शन में चार खिलाड़ी ऐसे रहे जिनपर 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बोली लगी। पहली पार ऐसा है जब ऑक्शन में चार खिलाड़ी 15 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके हैं। दो खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने रिकॉर्डतोड़ पैसे मिले और दो खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

सैम कुरेन (Sam Curran)

Advertisement

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा। वह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स,लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस करन को खरीदने की होड़ में थी, लेकिन अंत में पंजाब की टीम ने बाजी मारी।


कैमरून ग्रीन (Cameroon Green) 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा। पहली बार ऑक्शन में शामिल होने वाले ग्रीन आईपीएल इतिहास में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स और ऱॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी शामिल थी। लेकिऩ अंत में मुंबई ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। 


बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

Advertisement

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर खरीदा। आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे बिकने के मामले में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टोक्स इससे पहले 14 करोड़ औऱ 12.50 करोड़ रुपये में भी बिक चुके हैं। 

आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, और सनराइजर्स हैदराबाद स्टोक्स को खरीदने की रेस में थी।


निकोलस पूरन (Nicholas Pooran)

Advertisement

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल में बिकने वाले वेस्टइंडीज के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पूरन को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। पूरन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 14 मैच में 306 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक आए थे।


हैरी ब्रूक (Harry Brook)

इंग्लैंड के विस्फोटक युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम न 13.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ तोड़ा। 23 साल के ब्रूक पहली बार आईपीएल खेलते हुए नजर आएंगे। हैदराबाद के अलावा राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने ब्रूक को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। 

Advertisement

  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार