9 अक्टूबर 1987 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के एम.ए.चिदंबरम स्टेडियम पर मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला आज भी वर्ल्ड कप इतिहास के यादगार मुकाबले में से एक माना जाता है।

Advertisement

मैच में भारत के कप्तान कपिल देव ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। कंगारुओं ने सधी हुई शुरुआत की और उनके ओपनर ज्योफ मार्श और डेविड बून ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। 110 रन पर डेविड बून के आउट होने के बाद डीन जोंस बल्लेबाजी करने आये। अपनी बल्लेबाजी के दौरान डीन जोंस ने मनिंदर सिंह की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेला। लांग ऑन बाउंड्री पर खड़े रवि शास्त्री ने कैच लपकने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहे। रवि शास्त्री के कहने पर अंपायर ने चार रन का इशारा किया और भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने भी यही जताया कि वो शॉट छक्का नहीं बल्कि चौका ही था। हालांकि डीन जोंस को ऐसा लग रहा था कि उन्होंने छक्का मारा है।

 
Advertisement

जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म हुई तो ऑस्ट्रेलिया टीम के मैनेजर एलन क्रोम्प्टोन ने अंपायर की उस फैसले पर नाराजगी जताई। अंपायर डिकी बर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट से बातचीत की और फिर वो भारतीय कप्तान कपिल देव के पास गए। कपिल देव ने बेहद ही सजग तरीके से खेल भावना दिखाते हुए उस चौके को छक्के में बदलने की इजाजत दे दी। ऑस्ट्रेलिया के टोटल स्कोर को 268 से 270 कर दिया गया और भारत को 271 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक सटीक शुरुआत की और दोनों ओपनर सुनील गावस्कर और के श्रीकांत ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। तीसरें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नवजोत सिंह सिंद्धू ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 5 छक्के और 4 चौके मदद से 73 रन बनाए। इन सब पारियों के बावजूद भारतीय टीम लक्ष्य तक पहुँचने में असफल रही और 49.5 ओवर में 269 रनों पर ढेर होकर 1 रन से मैच हार गई। कहीं ना कहीं भारतीय टीम को कपिल देव का वो फैसला भारी पड़ा और टीम को 1 रन की करीबी हार मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार