Shabnim Ismail Interesting Story And Record: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक साउथ अफ्रीका की महान तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 37 वर्षीय शबनीम इस्माइल के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी देते हैं।

Advertisement

शबनीम इस्माइल का जन्म 05 अक्टूबर, साल 1988 में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुआ था और वो अपने सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शबनीम के माता-पिता मूल रूप से भारतीय हैं, जो कि बाद में साउथ अफ्रीका जाकर बसे।

Advertisement

ध्यान दें कि शबनीम अपने बचपन से ही काफी एक्टिव थीं और उन्हें खेल कूद करना बेहद पसंद था। यही वज़ह है वो क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल और दूसरे खेलों में भी अपनी दिलचस्पी दिखाती थी और शौक से सभी खेल खेलती थीं। जानने वाली बात तो ये भी है कि शबनीम ने अपना स्कूल छोड़ने के बाद लगभग 7 साल कड़ी मेहनत की और स्पीड-पॉइंट तकनीशियन के रूप में भी काम किया। वो वहां कार्ड मशीनों की देखभाल करती थीं।

इसी बीच शबनीम की मेहनत तब रंग लाई जब उन्हें साल 2007 में साउथ अफ्रीका के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने पाकिस्तान के सामने प्रिटोरिया में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला और धमाकेदार गेंदबाज़ी करके 10 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट चटका डाले। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा ही नहीं और इसी बीच लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें CSA ने साल 2015 में विमेंस क्रिकेट ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि शबनीम इस्माइल महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज गेंदबाज़ों में से एक हैं। अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के कारण वह दुनिया भर में 'The Demon' के नाम से मशहूर हैं। वो अपने देश के लिए वनडे (127 मैचों में 191 विकेट) और टी20 (113 मैचों में 123 विकेट) में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज़ आंद्रे नेल को अपना आदर्श बताया है।

आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि शबनीम इस्माइल ने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याल से लिया था, लेकिन उन्होंने 37 साल की उम्र में फिर से अपने देश को महिला टी20 वर्ल्ड कप जिताने का सपना देखा है जिसके लिए वो रिटायरमेंट से यू-टर्न लेकर वापस आ गई हैं। वो साउथ अफ्रीका के लिए इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो अपने देश को वर्ल्ड कप जिताने का अपना अधूरा सपना पूरा कर पाती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, आयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्राईऑन और डेन वैन नीकेर्क।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार