कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की शुरुआत 18 अगस्त से होने वाली है। है। टी20 के किसी मैच में जितना योगदान एक बल्लेबाज का होता है उतना ही एक गेंदबाज का। ऐसे कई मैच हुए है जिसमें गेंदबाजों ने अपने धारधार गेंदबाजी से मैच का पासा पलटा है। ऐसे में आइये आज जानते है सीपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप5 गेंदबाजों के नाम।

Advertisement

शाकिब अल हसन 

Advertisement

सीपीएल की एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रेकॉर्ड बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का है। शाकिब ने सीपीएल में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए 4 ओवरों में 1.50 की इकॉनमी से महज 6 रन देते हुए कुल 6 विकेट चटकाए है। इस दैरान इन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला है। उन्होंने यह कारनामा त्रिंबागो नाईट राइडर्स के खिलाफ किया है।


सोहेल तनवीर 

पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इस लिस्ट में दूसरें नंबर पर है। तनवीर ने गुयाना अमेजोन वारियर्स की टीम से खेलते हुए 4 ओवरों में 0.75 की इकॉनमी से महज 3 रन देते हुए कुल 5 विकेट चटकाए है। इस दौरान इन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला है। तनवीर ने यह कारनामा बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम के खिलाफ किया है।


Advertisement

हेडन वाल्श 

वेस्टइंडीज के गेंदबाज हेडन वाल्श ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के तरफ से खेलते हुए 4 ओवरों में 4.75 की इकॉनमी से 19 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। वाल्श ने यह कारनामा त्रिंबागो नाईट राइडर्स के खिलाफ किया।


Advertisement

रेमन रेफर

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रेमन रेफर ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेलते हुए 4 ओवरों में 5 की इकॉनमी से 20 रन देते हुए कुल 5 विकेट चटकाए है। रेफर ने यह कारनामा गुयाना अमेजोन वारियर्स के खिलाफ किया है।


Advertisement

फिडेल एडवर्ड्स 

इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स काबिज है। एडवर्ड्स ने ट्रिनबागो नाईट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 4 ओवरों में 5.50 की इकॉनमी से 22 रन देते हुए कुल 5 विकेट चटकाए है। एडवर्ड्स ने यह कारनामा बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम के खिलाफ किया है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार