क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ये और भी मुश्किल हो जाता है जब कोई बल्लेबाज टीम की बागडोर भी संभाल रहा हो। टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई दिग्गज हुए जिन्होंने कप्तानी के साथ-साथ अपनी टीम के लिए लगातार रन भी बनाये। ऐसे में आइये आज जानते है बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

ग्रीम स्मिथ

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 109 मैचों में कप्तानी की जिसमें उन्होंने 47 की औसत से कुल 8659 रन बनाए है। बतौर कप्तान उन्होंने 25 शतक तथा 36 अर्धशतक जड़े और इस दौरान इनका उच्चतम स्कोर 277 रन रहा। 

 

एलन बॉर्डर

एलन बॉर्डर ने 93 मैचों में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के लिए कप्तानी कराते हुए 6623 रन बनाए । बतौर कप्तान उन्होंने 15 शतक तथा 36 अर्धशतक जड़े। इस दौरान इनका उच्चतम स्कोर 205 रन रहा। 

 
Advertisement

रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 77 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। बतौर कप्तान उन्होंने 19 शतक तथा 35 अर्धशतक के मदद से कुल 6542 रन बनाए है। इस दैरान इनका उच्चतम स्कोर 209 रन रहा। 

 
Advertisement

क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज के पूर्व शानदार कप्तान क्लाइव लॉयड ने टीम के लिए 74 टेस्ट मैचों में कप्तानी कराते हुए कुल 5233 रन बनाए है। बतौर कप्तान उन्होंने 19 शतक 35 अर्धशतक जमाये और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 242 रन रहा। 

 
Advertisement

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टेफीन फ्लेमिंग ने अपने टीम के लिए 80 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। बतौर कप्तान उन्होंने 5156 रन बनाए है जिसमें 8 शतक तथा 31 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान इनका उच्चतम स्कोर नाबाद 274 रन रहा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार