Top 5 Players who hit Most 6s in IPL History: आईपीएल का 16वां सीज़न 31 मार्च से शुरू होने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी कैश रिच लीग में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी रंग भरते नज़र आएंगे। लेकिन इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय शामिल हैं।

Advertisement

5. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard): कैरेबियाई स्टार बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड दुनिया के सबसे बड़े पावरहिटर में से एक हैं। आईपीएल में भी उन्होंने कई बड़े-बडे़ छक्के लगाए। पोलार्ड के नाम कैश रिच लीग के 189 मुकाबलों में कुल 223 छक्के मारने का रिकॉर्ड है। हालांकि अब पोलार्ड आईपीएल से रिटायरमेंट ले चुके हैं और ऐसे में विराट उन्हें छक्के मारने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं।

Advertisement

4. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni): चेन्नई सुपर लीग के कप्तान एमएस धोनी भी हवाई फायर करने के मामले में आईपीएल में किसी से पीछे नहीं रहे हैं। धोनी ने अब तक आईपीएल में 234 मुकाबलों में कुल 229 छक्के लगाए हैं। एमएस धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट फैंस को काफी पसंद है और वह अक्सर मैच को छक्का लगाकर खत्म करने के लिए भी काफी जाने जाते हैं।

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma): इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आते हैं। हिटमैन के नाम 227 मैचों में कुल 240 छक्के दर्ज हैं। रोहित पुल शॉट खेलकर काफी सिक्सर बटोरते हैं। इस साल उनकी निगाहें मुंबई को छठी बार चैंपियन बनाने पर टिकी होंगी।

Advertisement

2. एबी डी विलियर्स (AB de Villiers): मिस्टर 360, IPL में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सका। इस साउथ अफ्रीकी स्टार ने आईपीएल में 184 मैचों के दौरान कुल 251 छक्के लगाए हैं। हालांकि अब वह रिटायरमेंट ले चुके हैं, ऐसे में हिटमैन उन्हें  इस मामने में पीछे छोड़ सकते हैं।

1. क्रिस गेल  (Chris Gayle): यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल आईपीएल के सिक्सर किंग हैं। गेल ने दुनियाभर में घूमकर खुद को टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी साबित किया है। आईपीएल में भी उन्होंने खूब जलवे बिखेरे। इस टूर्नामेंट में क्रिस गेल के नाम 142 मैचों में कुल 357 छक्के दर्ज हैं। यानी गेल (357) और एबी डी विलियर्स (251) के बीच लगभग 106 छक्के का अंतर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार