Top-5 Players With Most Runs In A Series For ICC Men's T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया।

Advertisement

5. विराट कोहली (Virat Kohli): भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2022/23 के टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 6 मैचों में 98.66 की औसत और 136.40 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए। बता दें कि इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक ठोके थे।

Advertisement

4. महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene): श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ों में से एक महेला जयवर्धने भी इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए 6 मैचों में 60.40 की औसत और 159.78 की स्ट्राइक रेट से 302 रन जोड़े थे। इस सीजन उन्होंने एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी भी बनाई थी।

3. बाबर आज़म (Babar Azam): इस लिस्ट में सिर्फ एक ही पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद है जो कि दाएं हाथ के बल्लेबाज़ बाबर आज़म हैं। उन्होंने साल 2021/22 के टी20 वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए 6 मैचों में 4 अर्धशतक जड़ते हुए 303 रन बनाए थे। उन्होंने 60.60 की औसत और 126.25 की स्ट्राइक रेट से ये कमाल किया था।

2. तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan): श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में शामिल तिलकरत्ने दिलशान भी टी20 वर्ल्ड कप की इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में मौजूद हैं। उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए साल 2009 के वर्ल्ड कप में सात मैचों में 52.83 की औसत और 144.74 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाकर ये कारनामा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. विराट कोहली (Virat Kohli): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का महॉरिकार्ड भारत के ही महान बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम दर्ज है। किंग कोहली ने साल 2013/14 के वर्ल्ड कप में रनों का अंबार लगा दिया था और 106.33 की अविश्वसनीय औसत से 6 मैचों में 319 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने 4 मैचों में अर्धशतक बनाने का भी कारनामा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार